{"_id":"6a427aa0052f2b339606eda5","slug":"video-six-children-from-bageshwar-taught-handwriting-at-gauchar-diet-140-students-benefited-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"गौचर डायट में बागेश्वर के छह बच्चों ने सिखाया हस्तलेखन, 140 छात्र लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौचर डायट में बागेश्वर के छह बच्चों ने सिखाया हस्तलेखन, 140 छात्र लाभान्वित
गौचर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हो गया है। इस शिविर में राजकीय जूनियर हाईस्कूल करुली बागेश्वर के कक्षा सात और आठ के छह बच्चों ने प्रशिक्षकों की भूमिका निभाई। उन्होंने डायट प्रशिक्षुओं और स्थानीय छात्र-छात्राओं को हस्तलेखन की बारीकियां सिखाईं। लगभग 140 छात्र-छात्राओं ने इस कार्यशाला में भाग लिया।
यह शिविर डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत की पहल पर आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य बच्चों के हस्तलेखन में सुधार लाना और उनके लेख कौशल को विकसित करना था। प्राध्यापक नरेंद्र गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में इन बच्चों ने हस्तलेखन के महत्व पर जोर दिया। गोस्वामी ने बताया कि मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग से हस्तलेखन खराब हो रहा है। उन्होंने हस्तलेखन को योग की तरह दिमाग और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद बताया। डायट प्राचार्य सारस्वत ने भी विद्यालयों के निरीक्षण में बच्चों के खराब हस्तलेखन पर चिंता व्यक्त की थी। कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों के हस्तलेखन में सुधार लाना था। इसमें लेख कौशल को विकसित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने पर भी ध्यान दिया गया। समन्वयक डॉ. कमलेश कुमार मिश्र ने यह जानकारी दी। कार्यशाला में दीक्षित, योगेश, बबलू बिष्ट, दीक्षा, लता और भूमिका ने जानकारियां दीं। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।