{"_id":"688abee0bb39bc5eed0e82fe","slug":"video-uttarakhand-panchayat-elections-counting-of-votes-will-be-done-today-on-83-tables-karnaprayag-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पंचायत चुनाव; कर्णप्रयाग में नौ विकासखंडों में 83 टेबलों पर आज होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड पंचायत चुनाव; कर्णप्रयाग में नौ विकासखंडों में 83 टेबलों पर आज होगी मतगणना
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर चमोली जिले के सभी नौ ब्लॉकों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वृहस्पतिवार को प्रातः 8 बजे से विकास खंड मुख्यालयों पर मतगणना कार्य प्रारम्भ कर दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि जिले में सभी नौ विकासखंड मुख्यालयों पर मतगणना के लिए कुल 83 टेबल लगाई गई हैं। जबकि मतगणना के कार्य को सुचारु और शांतिपूर्ण रुप से संपादित करने के लिए 93 मतगणना सुपरवाइजर और 372 मतगणना सहायकों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।