{"_id":"6835a60a136900528108ba76","slug":"video-congress-workers-paid-tribute-to-pandit-jawaharlal-nehru-in-champawat-2025-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Champawat: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरु को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरु को दी श्रद्धांजलि
चंपावत में कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि मनाई। मंगलवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता और जिला महामंत्री निर्मल सिंह तड़ागी के संचालन में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पी थे। स्वतंत्रता संग्राम में उनके दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। नेहरू ने भारत में औद्योगिक विकास के रास्ते खोले, विज्ञान और तकनीक का ऐसा ढांचा तैयार किया जो बाद में संचार क्रांति का आधार बना। यहां पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल, नगर अध्यक्ष सौरभ साह, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, जिला प्रवक्ता अशोक वर्मा, प्रकाश बोहरा, बालादत्त थ्वाल, मुरलीधर जोशी, अब्दुल नाजिम, केदार सिंह सामंत, मुकेश कुमार, रमेश जोशी, फिरोज हुसैन मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।