{"_id":"683557c898d158c8690dd939","slug":"video-agriculture-minister-said-85-percent-of-sugarcane-price-has-been-paid-2025-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री बोले- गन्ना मूल्य का 85 फीसदी हुआ भुगतान, फसलों का बढ़ा उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री बोले- गन्ना मूल्य का 85 फीसदी हुआ भुगतान, फसलों का बढ़ा उत्पादन
बरेली के राजकीय इंटर कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में सोमवार को बरेली व मुरादाबाद मंडल की संयुक्त खरीफ उत्पादकता गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि गन्ना मूल्य का 85 फीसदी भुगतान हो गया है। बरेली में नई चीनी मिल की स्थापना का प्रयास जारी है। विभिन्न फसलों के उत्पादन में वृद्धि हुई है। इस बार मूंगफली और मूंग की सरकारी खरीद की जाएगी। गोष्ठी में विभिन्न विभागों की ओर से किसानों को योजनाओं आदि की जानकारी देने के लिए स्टॉल भी लगाए गए थे। मुख्य अतिथि ने प्रमुख सचिव (कृषि) रविंद्र कुमार के साथ उनका निरीक्षण किया। कृषि मंत्री ने कहा कि दलहन, तिलहन, गन्ना सहित अन्य फसलों का उत्पादन तेजी से बढ़ा है। पहले प्रति हेक्टेयर 600 क्विंटल से भी कम गन्ना होता था, जो अब 828 क्विंटल के करीब है। प्रदेश में 121 चीनी मिलें चल रही हैं। 10 को पुनर्जीवित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।