{"_id":"69b924043f5144335a04ca15","slug":"video-dm-manish-kumar-released-two-songs-to-raise-public-awareness-about-forest-fires-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Champawat: डीएम मनीष कुमार ने वनाग्नि के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने वाले दो गीतों का विमोचन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: डीएम मनीष कुमार ने वनाग्नि के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने वाले दो गीतों का विमोचन किया
गायत्री जोशी
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:21 PM IST
Link Copied
चंपावत जिला सभागार में डीएम मनीष कुमार ने वनाग्नि के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने वाले दो गीतों का विमोचन किया। इन गीतों के माध्यम से जनता को वनाग्नि से होने वाले पर्यावरणीय, पारिस्थितिक और सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया जाएगा। गीतों की रचना डॉ. कमल गहतोड़ी और कमला वेदी ने की है। संगीत निर्देशन डॉ. कमल गहतोड़ी और हेमंत कुमार ने किया। गीतों में हेमंत कुमार, रोजी ढेक, चंद्र कुमार ने आवाज दी। जबकि डायलॉग में डॉ. कमल गहतोड़ी, गौरव जोशी और सपना टम्टा ने योगदान दिया। डीएम ने कहा कि वनाग्नि केवल वन संपदा ही नहीं, बल्कि पर्यावरण, जैव विविधता और मानव जीवन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता गीत समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का प्रभावी माध्यम बन सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, एसडीओ फॉरेस्ट सुनील कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।