{"_id":"67652a93cf1a40d96a0bf1f5","slug":"video-isapayara-avarada-ka-jal-sataraya-paratharashana-ma-sata-vajanianaka-ka-cayana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : इंस्पायर अवॉर्ड का जिला स्तरीय प्रदर्शनी में सात वैज्ञानिकों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : इंस्पायर अवॉर्ड का जिला स्तरीय प्रदर्शनी में सात वैज्ञानिकों का चयन
जीजीआईसी चंपावत में इंस्पायर अवॉर्ड की जिला स्तरीय प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता में 65 बाल वैज्ञानिक ने प्रतिभाग किया, इसमें सात बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ।
बृहस्पतिवार को खंड शिक्षाधिकारी राधेश्याम खर्कवाल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि अशोक कुमार जुकरिया और विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों से वैज्ञानिक सोच के नवीन नवाचारों के साथ जीवन में आगे बढ़ने की बात कही।
इस दौरान डॉ. गरिमा, डॉ. अनिल मिश्रा, वैज्ञानिक डॉ. गरिमा ने विद्यार्थियों के नवाचारों का मूल्यांकन किया। समन्वयक नरेश जोशी और राजेंद्र गड़कोटी ने बताया कि बाल वैज्ञानिक विजय सिंह, मुस्कान पांडेय, प्रिया भट्ट, विजय जोशी, यश कुमार टंटा, हेमंत शाह, तनीषा भट्ट का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य भुवनेश्वरी नेगी, विनोद गहतोड़ी, सुनील पांडेय, अनिल कुमार, राकेश शर्मा, मनोज पांडेय समेत अभिभावक आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।