{"_id":"6899a13d25aa8649de04b547","slug":"video-national-highway-closed-at-swala-in-tanakpur-pithoragarh-national-highway-has-been-opened-for-traffic-2025-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tanakpur: मलबे का पहाड़ हटा, स्वाला में 25 घंटे बाद दौड़े वाहनों के चक्के; रोडवेज को करीब चार लाख रुपये का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tanakpur: मलबे का पहाड़ हटा, स्वाला में 25 घंटे बाद दौड़े वाहनों के चक्के; रोडवेज को करीब चार लाख रुपये का हुआ नुकसान
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला के पास आए मलबे के कारण करीब 25 घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। एनएच बंद होने से रोडवेज बसों का संचालन न होने जहां यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं डिपो को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। रविवार सुबह स्वाला पर आए मलबे को हटाने के बाद एनएच पर यातायात सुचारु हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। रोडवेज के एजीएम धीरज वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात आए मलबे के चलते मैदानी क्षेत्रों को भेजी गईं रोडवेज बसें रास्ते में फंसी रहीं। उन्होंने बताया कि रविवार को छह बसें डिपो लौट आई थीं। एजीएम ने बताया कि डिपो से गईं बसें वाया टनकपुर होते हुए दिल्ली के लिए दो, हल्द्वानी, बरेली, नैनीताल और काशीपुर के लिए एक-एक बस का संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि मार्ग बंद होने से रास्ते में फंसी बसों को टनकपुर भेज दिया गया था। टनकपुर से दिल्ली के लिए तीन, पोंटा साहिब एक, देहरादून दो, ऋषिकेश व गुरुग्राम के लिए एक-एक बस का संचालन किया गया। एजीएम ने बताया कि एनएच बंद होने से डिपो को चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। एनएच खुलने के बाद सभी बसों के डिपो में लौटने पर 15 रूटों पर इनका संचालन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।