{"_id":"6808a3e079926c93d80979a1","slug":"video-tana-sal-bmasal-bhajapaii-malmal-parava-saema-ravata-2025-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"तीन साल बेमिसाल, भाजपाई मालामाल : पूर्व सीएम रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में विकास कार्य धरातल पर नहीं उतरे हैं। बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज खोलना अच्छी बात है लेकिन पहले दिखे तो सही। कोई भी उल्लेखनीय कार्य सीएम की विधानसभा में नहीं हुआ है। तीन साल बेमिसाल, भाजपाई मालामाल जरूर नजर आ रहे हैं। ये बातें पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। पूर्व सीएम रावत ने कहा कि जनता भी प्रदेश सरकार की नीतियों से परेशान है। यूीसीसी उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत पर हमला और सनातन धर्म पर चोट है। पूर्व कांग्रेस विधायक हेमेश खर्कवाल के समय में चार कॉलेजों की स्थापना हुई। मेडिकल कॉलेज का बेस तैयार किया था, आज उसका पता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ का पुलिंदा है। उनके इस झूठ का वह पर्दाफाश करेंगे। वर्ष 2017 में चुनाव से ठीक पहले कहा गया कि हरीश रावत की सरकार ने जुम्मे की नमाज की छुट्टी दे दी है। यह संविधान में ही नहीं है तो ऐसा झूठ क्यों। दूसरा झूठ कांग्रेस आएगी तो मुस्लिम विश्वविद्यालय बनाएगी। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा इस बात का कोई भी सबूत दे दे या कागजात दिखा दे तो में प्राण ही त्याग दूंगा। सबूत लाने के लिए मैंने तो 10 लाख के इनाम देने तक की घोषणा दी थी। भाजपा ने कागज छपवाया और उसे गांव-गांव तक पहुंचाया। कांग्रेस शासनकाल में चंपावत में बहुत विकास कार्य हुए हैं, जबकि भाजपा सरकार के कार्य धरातल पर उतरे तक नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।