{"_id":"6a06e9d5af8c7849a20c098e","slug":"video-labor-department-appeals-to-workers-do-not-pay-heed-to-social-media-rumors-haridwar-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों से श्रम विभाग की अपील, सोशल मीडिया अफवाहों पर न दें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों से श्रम विभाग की अपील, सोशल मीडिया अफवाहों पर न दें ध्यान
Renu Saklani
Updated Fri, 15 May 2026 03:09 PM IST
Link Copied
हरिद्वार में उप श्रम आयुक्त विपिन कुमार ने श्रमिकों से सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार की ओर से न्यूनतम वेतन बढ़ाने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। नॉन इंजीनियरिंग उद्योगों जैसे फार्मा और फूड कंपनियों में अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 13,018 रुपये निर्धारित है। पीएफ और ईएसआई कटौती के बाद श्रमिकों को 11,358 रुपये जारी किए जा रहे हैं। वहीं इंजीनियरिंग उद्योगों जैसे बाइक और गाड़ी निर्माता कंपनियों में न्यूनतम वेतन 13,800 रुपये है। उप श्रम आयुक्त ने कहा कि भविष्य में यदि सरकार कोई नया आदेश जारी करती है तो उसे तत्काल लागू कराया जाएगा। उन्होंने श्रमिकों से किसी भी बहकावे में न आने और समस्या होने पर रोशनाबाद स्थित श्रम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने की अपील की। ओवरटाइम, बोनस और एरियर जैसी शिकायतों के समाधान के लिए भी श्रमिक प्रतिनिधि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।