{"_id":"6a06fc68cdaa366b90075b92","slug":"video-haridwar-youth-congress-protest-over-the-neet-paper-leak-and-the-hike-in-diesel-and-petrol-prices-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haridwar: नीट पेपर लीक व डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: नीट पेपर लीक व डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का प्रदर्शन
युवा कांग्रेस, हरिद्वार के महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी व जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण गौरव चौहान के नेतृत्व में हरिद्वार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने नीट पेपर लीक व डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर देवपुरा चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पेट्रोलियम मंत्री एप्सटीन फाइल वाले हरदीप पुरी की बर्खास्तगी की मांग की। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक शर्मा, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर व सोम त्यागी ने कहा कि नीट पेपर लीक में जिन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया उस पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर देना चाहिए और जिस प्रकार से एपस्टीन फाइल वाले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ा रहे है, उनको भी तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा देश और राज्य की भाजपा सरकारों के संरक्षण में शिक्षा माफिया फल फूल रहे है और पेपर लीक प्रकरण भ्रष्टाचार का एक बहुत बड़ा खेल है, जिसमें सत्ताधारी मंत्रियों के साथ साथ अधिकारी और शिक्षा माफिया, कोचिंग सेंटर मिले हुए है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी, पूर्व युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रवीश भटीजा और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार द्वारा जेपीसी का गठन किया जाए और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में पेपर लीक प्रकरण की जांच एक निश्चित समयावधि में की जाए। उन्होंने कहा कि 2024 में भी इसी प्रकार पेपर लीक हुआ था लेकिन उसकी जांच में क्या हुआ अभी तक देश को नहीं मालूम? उन्होंने कहा इस बार भी मोदी सरकार के राज में 23 लाख बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया और युवाओं के भविष्य से हुए इस खिलवाड़ को कांग्रेस कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी।
रानीपुर विधानसभा के अध्यक्ष सौरव सैनी, पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस सागर बेनीवाल और एससी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में जिन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है उन सभी को केंद्र की भाजपा सरकार तत्काल 10-10 हज़ार रुपए की सहायता देने का काम करे। रानीपुर विधानसभा कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी राजबीर चौहान, ज्वालापुर ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी और पूर्व महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पाण्डे ने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार छात्रों व भारत की जनता के साथ अन्याय व हिटलर शाही कर रही है उसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता सड़को पर उतरकर पेपर लीक, महिला विरोधी, युवा विरोधी भाजपा सरकारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का काम करेगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी और महानगर महासचिव सार्थक ठाकुर ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें आई है, पेपर लीक के जरिए एक षडयंत्र के तहत युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसे युवा कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। धरना प्रदर्शन में उपस्थित सभी युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और कांग्रेस के पदाधिकारियों और नेताओं ने एक सुर में मोदी सरकार से मांग की कि एचआरडी मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए, पेट्रोलियम मंत्री का इस्तीफा होना चाहिए, पेपर लीक प्रकरण में जेपीसी गठित कर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक निश्चित समयावधि के भीतर जांच होनी चाहिए़, एनटीए संस्था को समाप्त कर किसी केंद्रीय सरकारी एजेंसी से नीट की परीक्षा करवानी चाहिए साथ ही नीट की प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को केंद्र सरकार की तरफ से 10-10 हजार रुपए की सहायता मिलनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।