{"_id":"670fa12a4fe15a6199062287","slug":"video-link-express-overturned-in-haridwar-teams-engaged-in-rescue-work-mock-drill","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मॉकड्रिल: हरिद्वार में पलटी लिंक एक्सप्रेस, बचाव कार्य में जुटी टीमें, देखें फंसे यात्रियों को कैसे निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मॉकड्रिल: हरिद्वार में पलटी लिंक एक्सप्रेस, बचाव कार्य में जुटी टीमें, देखें फंसे यात्रियों को कैसे निकाला गया
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ और रेलवे की टीमों ने ट्रेन के पलटने पर बचाव राहत कार्य की मॉकड्रिल की। लिंक एक्सप्रेस ट्रेन के पलटने के बाद अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकलने का पूर्वाभ्यास किया गया। सभी टीमों ने अंदर फंसे यात्रियों को विभिन्न माध्यमों से बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। हरिद्वार जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह के मुताबिक, बुधवार की दोपहर हरिद्वार रेलवे स्टेशन के समीप ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें एक सूचना फ्लैश हुई कि हरिद्वार में लिंक एक्सप्रेस ट्रेन पलट गई है। सूचना पर आरपीएफ जीआरपी की टीमों के अलावा टेक्निकल टीमें मौके पर पहुंचती है। इसके बाद अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत बचाव कार्य शुरू किया जाता है। घंटे चले इस मॉक ड्रिल में ट्रेन के पलटने के बाद कटर से ट्रेन के डिब्बे को काटकर यात्रियों को बाहर निकलने का पूर्वाभ्यास किया गया। बाकायदा रेल पटरी पर एक कोच को भी क्रेन के माध्यम से पलटाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।