{"_id":"697a326ceb4d0b1797019ec9","slug":"video-brave-woman-teelhu-rauteli-is-a-symbol-of-patriotism-ritu-khanduri-2026-01-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र भक्ति का प्रतीक हैं वीरांगना तीलू रौतेली : ऋतु खंडूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र भक्ति का प्रतीक हैं वीरांगना तीलू रौतेली : ऋतु खंडूड़ी
तीलू रौतेली विचार मंच की ओर से नगर के तीलू रौतेली चौक में स्थापित उनकी भव्य प्रतिमा का लोकार्पण बुधवार को समारोह पूर्वक किया गया। संस्था की ओर से करीब दो लाख की लागत से बीच चौराहे में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है।
बुधवार को मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि वीरांगना तीलू रौतेली नारी शौर्य, आत्म सम्मान एवं राष्ट्र भक्ति की अमर प्रतीक हैं। उनका जीवन संघर्ष, साहस और बलिदान की ऐसी प्रेरक गाथा है जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन प्रदान करती रहेगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा न केवल कोटद्वार की पहचान बनेगी, अपितु उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति और इतिहास को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित करेगी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने तीलू रौतेली के अद्वितीय पराक्रम, सामाजिक योगदान एवं ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।