{"_id":"66fbdf5b8b5bdba9130cbd12","slug":"video-tribute-paid-to-veer-chandra-singh-garhwali-kotdwar-uttarakhand-news-in-hindi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के कार्यकर्ताओं की ओर से पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की 45वीं पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील परिसर में स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए । इसके बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पेशवार में देश की आजादी के लिए लड़ रहे निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से मना करने से उन्होंने अप्रतिम साहस का परिचय दिया था। इसके बाद उन्हें वीर चंद्र सिंह गढ़वाली नाम मिला। वक्ताओं ने उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके नाम पर चलाई जा रही योजनाओं पर भी विचार व्यक्त किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।