{"_id":"66fac9746cabfc52710fd60e","slug":"video-a-seven-year-old-boy-drowned-in-the-thema-river-of-sonbhadra-divers-are-searching-for-him","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र की ठेमा नदी में डूबा सात वर्षीय बालक, गोताखोर कर रहे तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र की ठेमा नदी में डूबा सात वर्षीय बालक, गोताखोर कर रहे तलाश
सोनभद्र के दुद्धी स्थित स्थानीय कोतवाली अंतर्गत ठेमा नदी में सोमवार की शाम नहाते समय सात वर्षीय बालक डूब गया। गोताखोरों की मदद से डूबे बालक की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दुद्धी के खजुरी गांव निवासी सिराजुद्दीन अपने पुत्र अरशद (7) के साथ ठेमा नदी में नहाने आया था। कुछ देर के लिए पिता का ध्यान हटा तो बालक नदी में चला गया और डूबने लगा। जब तक लोग बचा पाते वह गहरे पानी में चला गया। आसपास के गोताखोर व तैराकों ने नदी में उतरकर बालक की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पिता सिराजुद्दीन ने बताया कि बेटा स्कूल से आते ही बगैर कुछ खाए पीए उसके साथ बाइक पर बैठकर नदी नहाने आया था। सूचना पर पहुंचे कोतवाल मनोज सिंह बालक की तलाश में लगे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।