{"_id":"66fac65360d116953401c04f","slug":"video-see-special-pictures-of-the-ancient-ramleela-of-ghazipur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गाजीपुर की अतिप्राचीन रामलीला की खास तस्वीरें देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गाजीपुर की अतिप्राचीन रामलीला की खास तस्वीरें देखिए
गाजीपुर की अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के बैनर तले जनपद की ऐतिहासिक रामलीला का मंचन जारी है।राम चबूतरा हरिशंकरी पर रायबरेली से आए कलाकारों ने मुनि आगमन, ताड़का वध और सीता राम मिलन का भावपूर्ण मंचन किया। मंचन के दौरान ताड़का वध का दृश्य देख रामभक्त जय श्रीराम के जयकारे लगाने लगे। कलाकारों ने मंचन के दौरान ऋषि-मुनि किस तरह रहे वन में असुरों के अत्याचार से परेशान थे को कलाकारों ने दिखाया। इसके बाद महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांगने जाते हैं। राजा दशरथ बहुत अनमने ढंग से राम-लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ भेजते है। गुरु के साथ जंगल जाते समय राम अहिल्या का उद्धार करते हैं। रामलीला का यह मंचन देख भक्त भाव विभोर हो गए। राम-लक्ष्मण वन में असुरों का संहार करते हैं। ताड़का को मारकर महर्षि के यज्ञ की रक्षा करते हैं। ताड़का वध होते ही पंडाल में उपस्थित भक्त प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाते हैं। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद कलाकारों ने फुलवारी में राम सीता मिलन का भावपूर्ण मंचन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।