{"_id":"6a0c43a364fdaeb59308d826","slug":"video-administration-investigated-the-complaint-of-encroachment-the-team-measured-the-land-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhimtal: अतिक्रमण की शिकायत पर प्रशासन ने की जांच, टीम ने जमीन की पैमाइश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhimtal: अतिक्रमण की शिकायत पर प्रशासन ने की जांच, टीम ने जमीन की पैमाइश की
गायत्री जोशी
Updated Tue, 19 May 2026 04:34 PM IST
भीमताल के बाईपास क्षेत्र में 26 नाली जमीन पर अतिक्रमण करने के शिकायत पर मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम ने जमीन की पैमाइश की। साथ ही सरकारी नक्शे के तहत जमीन की जांच की। जून स्टेट निवासी ईला स्मेताचेक ने बताया कि बाईपास क्षेत्र में उनकी पुश्तैनी जमीन है। उन्होंने कहा कि उनकी 26 नाली जमीन पर समुदाय विशेष के लोगों की ओर से अतिक्रमण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जमीन वापस देने की मांग कर उनके परिवार और उन्हें गाली गालौज और देखने लेने तक की धमकी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर जमीन उनको हस्तांतरित करने की मांग की गई थी। मंगलवार को प्रशासन की टीम की ओर से पैमाइश कर जांच की गई। उन्होंने कहा कि बिना प्राधिकरण की अनुमति के गलत तरीके से मकान बनाए गए हैं। ईला ने कहा कि जिला प्रशासन से उन्हें उम्मीद है की उनकी जमीन उन्हें मिल सकेगी। कानूनगों नरेश वर्मा ने बताया कि प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन से संबंधित पैमाइश की है। साथ ही प्रशासन नक्शा संशोधन की पैमाइश के साथ आगे की जांच करेगा। इस दौरान पटवारी राकेश कठायत आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।