{"_id":"6a0c2dd22bf1ce7c1508c4b3","slug":"video-congress-workers-protested-against-rising-prices-of-petrol-and-diesel-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ramnagar: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
गायत्री जोशी
Updated Tue, 19 May 2026 03:00 PM IST
Link Copied
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस समेत बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को सरकार का पुतला फूँका। इस दौरान उन्होंने सरकार के ख़िलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुराने दिन लौटने की मांग की। रविवार को रानीखेत रोड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार का पुतला फूँका। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और जनता आर्थिक संकट से जूझ रही है। कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से अच्छे दिनों का वादा किया था लेकिन आज आम आदमी महंगाई की मार से परेशान है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल खाद्य तेल और अन्य जरूरी सामानों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।इससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का जीवन कठिन होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों से पेट्रोल डीजल कम इस्तेमाल करने और सोना कम खरीदने की अपील कर रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि सरकार ने जनता की क्रय शक्ति ही खत्म कर दी है।उन्होंने आरोप लगाया कि देश की अर्थव्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है और रुपया लगातार गिरावट की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान भुवन शर्मा, देशबंधु रावत, ओम प्रकाश, अनिल अग्रवाल खुलासा, ललिता उपाध्याय, भुवन पांडे, जावेद खान, नजाकत अली, मोईन खान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।