{"_id":"6778dec3826f46bf5705c078","slug":"video-nanatal-ma-lga-jama-saugdhaka-para-ragata-raha-gaugdhaya-lga-parashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नैनीताल में लगा जाम, सड़कों पर रेंगती रही गाड़ियां; लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नैनीताल में लगा जाम, सड़कों पर रेंगती रही गाड़ियां; लोग परेशान
वाहनों का दबाव बढ़ने से नैनीताल में शुक्रवार को यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। दिन में लोअर मॉलरोड से चीनाबाबा तिराहे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, कैंची की ओर से आते ट्रैफिक को व्यवस्थित करने में पुलिस फोर्स की कमी के चलते परेशानी सामने आई। बता दें कि बृहस्पतिवार को यातायात व्यवस्था सामान्य होने और पर्यटकों की संख्या कम होने पर शाम को नगर में लगाई बाहरी फोर्स को भेज दिया गया था, लेकिन शुक्रवार को नैनीताल में फिर से पर्यटकों की संख्या बढ़ गई। नगर में मौजूद पुलिस ने यातायात को व्यवस्थित करने की कोशिश की, लेकिन यातायात सामान्य होने काफी समय लगा। हालांकि शाम को यातायात सामान्य हो गया था। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को अचानक भीड़ बढ़ने से दिक्कतें हुई, लेकिन मौजूद पुलिस ने व्यवस्था संभाल ली। बताया कि अस्थायी पार्किंग स्थलों पर यातायात नहीं रोका गया, जिससे शहर में वाहनों की कतार लग गई। कैंची क्षेत्र से नैनीताल में ट्रैकिफ का ज्यादा फ्लो रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।