Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
Officials of the 16th Finance Commission held a meeting with representatives of tourism, industry associations and trade organisations in Nainital
{"_id":"682f046266b8de9ff303d482","slug":"video-officials-of-the-16th-finance-commission-held-a-meeting-with-representatives-of-tourism-industry-associations-and-trade-organisations-in-nainital-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: उत्तराखंड की विशिष्ट जरूरतों का रखा जाएगा पूरा ध्यान : पनगढ़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: उत्तराखंड की विशिष्ट जरूरतों का रखा जाएगा पूरा ध्यान : पनगढ़िया
16वें वित्त आयोग के अफसरों ने नैनीताल के एक होटल में बुधवार को पर्यटन, उद्योग संघों और व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में हुई बैठक में आयोग की सदस्य एनी जॉर्ज मैथ्यू, मनोज पांडा, सौम्या कांति घोष, सचिव ऋत्विक पांडे, संयुक्त सचिव केके मिश्रा और संयुक्त निदेशक पी. अमरुथावर्षिनी के समक्ष प्रदेश के विकास के लिए कई सुझाव रखे गए। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि कई सुझाव केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकार क्षेत्र में आते हैं और सभी पर विचार किया जाएगा। आयोग 31 अक्तूबर 2025 तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। आयोग सीमित कर राजस्व के न्यायपूर्ण और संतुलित वितरण के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड जैसे राज्यों की विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाएगा। बैठक में होटल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के वेद प्रकाश साह ने मसूरी, नैनीताल और अन्य पर्यटक स्थलों के आसपास बढ़ती जनसंख्या के कारण बुनियादी ढांचे पर बढ़ते दबाव को उजागर किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।