{"_id":"680a01d35320a11a210af92d","slug":"video-ramanagara-ma-pahalgama-aataka-hamal-para-rashha-hanatha-parashhatha-na-tahasalthara-ka-mathhayama-sa-paema-ka-bhaja-janiapana-2025-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामनगर में पहलगाम आतंकी हमले पर रोष, हिन्दू परिषद ने तहसीलदार के माध्यम से पीएम को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में पहलगाम आतंकी हमले पर रोष, हिन्दू परिषद ने तहसीलदार के माध्यम से पीएम को भेजा ज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रामनगर तहसील पहुंचकर पहलगाम आतंकी हमले को लेकर रोष जताया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। बृहस्पतिवार को तहसीलदार मनीषा मारकाना को सौंपे में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हिंदू पर्यटकों की धर्म के आधार पर की गई हत्या से पूरा देश आहत है। इस घटना में 26 लोगों की जान गई है। उन्होंने आतंकवादियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें मृत्युदंड देने, जम्मू-कश्मीर में हिंदू यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था देने व मृतकों के परिवारों को उचित आर्थिक सहायता और एक परिजन को सरकारी नौकरी देने समेत कई मांग की है। इस दौरान ज्ञापन देने वालो में संजय सुयाल, भानू सैनी, हिमांशु टम्टा, वीरेंद्र अधिकारी, प्रकाश सुयाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।