{"_id":"67c29f0d8fc45a393009ca68","slug":"video-sarasa-mal-aaja-sa-najara-aaega-fashana-oura-takanalja-ka-samavasha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सरस मेला आज से, नजर आएगा फैशन और टेक्नोलॉजी का समावेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सरस मेला आज से, नजर आएगा फैशन और टेक्नोलॉजी का समावेश
हल्द्वानी में आज से 10 मार्च तक आयोजित होने वाले सरस मेले में उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक कला ऐपण के प्रमोशन के लिए फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा। कहा कि मेले में गोष्ठी, फैशन शो समेत नई-नई तकनीकों का प्रदर्शन भी होगा। मेले में फैशन और टेक्नोलॉजी का समावेश भी नजर आएगा। सीडीओ अशोक कुमार पाण्डे ने शुक्रवार को नगर निगम सभागार में पत्रकारों को एमबी इंटर कॉलेज मैदान में लगने मेले की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरस मेला ग्रामीण उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पादों को बढ़ावा देने व उन्हें मंच उपलब्ध कराने के लिए आयोजित किया जा रहा है। मेले में उत्तराखंड के अलावा देश भर के स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री करेंगे। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है। सीडीओ ने बताया कि मेले में हर आयु वर्ग के लोगों के लिए कार्यक्रम रखे गये हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई व प्रभारी बीडीओ तनवीर असगर मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।