{"_id":"698edd11f9fdc8117d0effb6","slug":"video-the-food-mothers-protested-by-taking-out-a-procession-in-nainital-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नैनीताल में भोजन माताओं ने जुलूस निकालकर विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नैनीताल में भोजन माताओं ने जुलूस निकालकर विरोध जताया
गायत्री जोशी
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:43 PM IST
Link Copied
नैनीताल में प्रगतिशील भोजन माता संगठन ने बृहस्पतिवार को नगर की मॉलरोड में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद तल्लीताल डांठ में नुक्कड़ सभा कर अपने गुस्से का इजहार किया। इसमें भोजनमाताओं को 12 माह का वेतन देने, शीघ्र उन्हें नियमित करने, भोजन माता के कार्य के अलावा अन्य कार्य न लिए जाने, पूर्व में निकाली गई भोजना माताओं को फिर से कार्य पर रखने की मांग की गई। आरोप लगाया गया कि विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधन की ओर से उनसे झाड़ू व पोचा लगाने समेत अन्यत्र कार्य करवाए जाते हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाल ही में भोजन माताओं ने धरना प्रदर्शन किया था। इसमें अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनसे भोजन बनाने के अलावा कोई कार्य नहीं लिया जाएगा। इसके बावजूद उनसे सभी कार्य लिए जा रहे हैं। चेतावनी दी गई कि यदि उनके साथ न्याय नहीं किया गया तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में तारा टम्टा, भगवती, मुन्नी, दीपा, सबीना, नंदी, चंपा, मंजू, सरिता, उर्वशी उर्मिला आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।