Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Srinagar: Students of Garhwal University and local residents held a candlelight march demanding justice for Srishti Kandari.
{"_id":"6a720e1ac15aec84fc068e62","slug":"video-srinagar-students-of-garhwal-university-and-local-residents-held-a-candlelight-march-demanding-justice-for-srishti-kandari-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Srinagar: सृष्टि कंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गढ़वाल विवि के छात्रों और स्थानीय लोगों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: सृष्टि कंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गढ़वाल विवि के छात्रों और स्थानीय लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
श्रीनगर। सृष्टि कंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार शाम गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। पौड़ी बस अड्डे से शुरू हुआ मार्च गोला बाजार पहुंचकर संपन्न हुआ।हाथों में मोमबत्तियां लेकर चल रहे प्रदर्शनकारियों ने सृष्टि कंडारी को न्याय देने की मांग करते हुए नारे लगाए। उन्होंने कहा कि मामले में पीड़ित पक्ष को न्याय मिलने तक आंदोलन और आवाज उठाने का सिलसिला जारी रहेगा।कैंडल मार्च में आइसा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित उछोली, छात्रसंघ उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल, पूर्व छात्र प्रतिनिधि प्रियंका खत्री, प्रभाकर बाबुलकर, मुकेश सेमवाल, बीना देवी, रेखा देवी और सरस्वती देवी सहित बड़ी संख्या में छात्र और स्थानीय लोग शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।