{"_id":"6a71bc4428a90e24c405d510","slug":"video-rampur-development-review-ganvi-sub-tehsil-parking-nankhari-bus-stand-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: गानवी में उप तहसील और रामपुर में मल्टीलेवल पार्किंग जल्द बनेगी, विधायक नंद लाल ने दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: गानवी में उप तहसील और रामपुर में मल्टीलेवल पार्किंग जल्द बनेगी, विधायक नंद लाल ने दिए सख्त निर्देश
Ankesh Dogra
Updated Tue, 04 Aug 2026 03:47 PM IST
Link Copied
रामपुर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणाओं को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों को सभी आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने मंगलवार को पंचायत समिति सभागार रामपुर में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान लंबित विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में गानवी में उप तहसील की स्थापना, रामपुर में बहुमंजिला पार्किंग, ननखड़ी बस अड्डा निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित जनहित की योजनाओं में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी विभाग तय समय सीमा के भीतर कार्यों को आगे बढ़ाएं।
समीक्षा बैठक में देलठ-नागाधार सड़क, जबला-खलेड़ा सड़क, ननखड़ी महाविद्यालय भवन, रामपुर के सफेद ढांक और खोपड़ी क्षेत्र में रॉकफॉल सुरक्षा कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर सड़क संकेतक लगाने, विद्युत ट्रांसफार्मर और स्मार्ट मीटर स्थापना, नगर परिषद क्षेत्र में बंदरों की समस्या, खनेरी अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट, आईटीआई खड़ाहण के पास पैदल पुल, कुंगल बाल्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, आयुर्वेदिक अस्पताल में रिक्त पद, किन्नू पंचायत में नाले के सौंदर्यीकरण तथा नगर परिषद के वार्ड-दो में स्ट्रीट लाइट और पैदल मार्ग सुधार जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।
नंद लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में वन स्वीकृति, बजट अथवा अन्य प्रशासनिक औपचारिकताओं के कारण देरी हो रही है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए और प्रत्येक विभाग नियमित समीक्षा कर कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करे।
बैठक का संचालन एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने विधायक को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का संबंधित विभागों के माध्यम से प्रभावी और समयबद्ध पालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाएगी ताकि जनता को उनका लाभ जल्द मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।