{"_id":"6a71bd4e0f578c64f4069c70","slug":"video-88-medals-awarded-to-64-meritorious-students-at-the-convocation-ceremony-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दीक्षांत समारोह में 64 मेधावियों को मिले 88 पदक, आरबीएस कॉलेज के नरेंद्र सिंह बने टॉपरमेडल की चमक से चमके मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दीक्षांत समारोह में 64 मेधावियों को मिले 88 पदक, आरबीएस कॉलेज के नरेंद्र सिंह बने टॉपरमेडल की चमक से चमके मेधावियों के चेहरे
सालों की मेहनत के बाद जब मंच पर राज्यपाल ने सोने-चांदी के मेडल गले में डाले तो मेधावियों के चेहरे चमक उठे। खूब तालियां बजीं और अतिथियों ने मेधावियों की पीठ थपथपाई। खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में सोमवार को हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 92वें दीक्षांत समारोह में 64 मेधावियों को 88 पदक देकर सम्मानित किया गया। सबसे ज्यादा चार पदक आरबीएस कॉलेज के नरेंद्र सिंह को मिले।दीक्षांत समारोह में 46 छात्राओं और 18 छात्रों को पदक मिले। एक-एक कर मेधावियों को मंच पर बुलाया। परिजन के साथ मेडल ग्रहण करते ही तालियां गूंजने लगीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के चेयरमैन प्रो. पंकज अरोड़ा और विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मेधावियों को मेडल वितरित किए। मेधावियों को 76 स्वर्ण और 12 रजत पदक दिए गए।राज्यपाल ने मेधावियों से संक्षिप्त बातचीत कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत में कुलपति प्रो. आशु रानी ने 2025-26 सत्र की उपलब्धियों भी बताईं। सभी अतिथियों ने मेधावियों को मेडल और डिग्री मिलने पर बधाई देते हुए सकारात्मक सोच के साथ देश के विकास में सहयोगी बनने की सलाह दी। कुलसचिव अजय मिश्रा ने संचालन किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।