{"_id":"6828638defa83c89e7005778","slug":"video-tricolor-bravery-honor-march-taken-out-in-pauri-garhwal-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में निकाली गई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में निकाली गई तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा। भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा। यात्रा का आयोजन शहीद स्मारक एजेंसी चौक से बस अड्डे तक किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, स्कूली बच्चे, पूर्व सैनिकों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। तिरंगे की गरिमा और सेना के शौर्य को नमन करते हुए यात्रा के दौरान पूरा नगर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के जयकारे लगाए। राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य शक्ति और रणनीतिक कुशलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकवाद और उसके समर्थकों को यह स्पष्ट संदेश दिया है कि नया भारत अब हर आतंकी कार्रवाई का जवाब उसी की भाषा में देगा। यह सिर्फ एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि देश की अस्मिता और आत्मसम्मान की रक्षा का उद्घोष है। साथ ही कहा कि देश का हर नागरिक सेना के पराक्रम पर गर्व करता है और ऐसे आयोजनों से युवाओं में देशभक्ति की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।