भाजपा कार्यालय में पार्टी जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत ने आपातकाल को काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि आपातकाल में जो यातनाएं जनता ने झेलीं, वे अकल्पनीय थीं। लोगों को जेलों में ठूंसा। प्रेस की स्वतंत्रता छीन ली। देश की सत्ता जब गलत हाथों में जाती है तो किस तरह दुरुपयोग होता है, इसकी जानकारी नई पीढ़ी को दी जा रही है। इस अवसर पर आपातकाल में जेल जाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता देवीदत्त जोशी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उस संघर्ष के साक्षी रहे लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर दायित्वधारी गणेश भंडारी, विधायक बिशन सिंह चुफाल, वरिष्ठ भाजपा नेता देवी दत्त जोशी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, राकेश देवलाल, इंदर लुंठी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।