{"_id":"698473a313c5154ccf007b7d","slug":"video-congress-protested-saying-the-government-wants-to-end-mnrega-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कहा मनरेगा को समाप्त करना चाह रही है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कहा मनरेगा को समाप्त करना चाह रही है सरकार
गायत्री जोशी
Updated Thu, 05 Feb 2026 04:10 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदले जाने और योजना में बदलाव किए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। सभी ने सरकार पर मनरेगा योजना को समाप्त करने का आरोप लगाया। पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले एक माह तक जिले के हर ब्लॉक में मनरेगा खत्म किए जाने को लेकर अभियान चलाया था। इसका उद्देश्य मनरेगा योजना को बहाल किया जाना है। पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी और वरिष्ठ नेता एडवोकेट मनोज ओझा ने कहा कि जिस तरह से मनरेगा को लेकर नए प्रावधान किए हैं उससे नहीं लगता कि सरकार इसे चलाना चाहती है। पूर्व जिला अध्यक्ष अंजु लुंठी, महिला अध्यक्ष भावना नगरकोटी ने कहा कि जिस तरह से इस योजना में केंद्र का अंश कम कर निर्धारित बजट ही खर्च के लिए दिया है। इससे यह योजना आने वाले समय में दम तोड़ देगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी देते हुए कहा कि मनरेगा को बचाने के लिए कांग्रेस मजबूती से लड़ाई लड़ेगी। संचालन कोमल शाही ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, लीलांबर जोशी, हिमांशु ओझा, दीपांशु वर्मा, सिंबा भंडारी, दीपक लुंठी, दीप वर्मा, नितेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।