{"_id":"674ec69685e61a0b74017f0f","slug":"video-got-job-in-ayurvedic-department-with-fake-documents-case-fake-mark-sheet-made-for-5th-pass-pithoragarh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फर्जी दस्तावेजों से पाई आयुर्वेदिक विभाग में नौकरी, 18 साल बाद पकड़ में आया कारनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फर्जी दस्तावेजों से पाई आयुर्वेदिक विभाग में नौकरी, 18 साल बाद पकड़ में आया कारनामा
पिथौरागढ़ में आयुर्वेदिक विभाग में फर्जी दस्तावेजों से सरकारी नौकरी पाने वाले स्वच्छक का 18 साल बाद कारनामा पकड़ में आया है। विभागीय अधिकारियों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ.चंद्रकला भैसोड़ा ने तहरीर दी। उनके मुताबिक नगर के लुन्ठूड़ा निवासी श्याम चरण ने वर्ष 2006 में विभाग में स्वच्छक पद पर तैनाती ली। बीते दिनों जब उसके दस्तावेजों की विभागीय जांच हुई तो तैनाती के लिए जमा की गई पांचवी पास की अंकतालिका फर्जी निकली। संबंधित स्कूल से संपर्क करने पर इसकी पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि इसी योग्यता के आधार पर स्वच्छक को नियुक्ति मिली थी। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318, 336 के तहत केस दर्ज किया गया है। सीओ परवेज अली ने कहा कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी। वहीं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा ने कहा संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।