{"_id":"6784fa25bbaf22baf6004b64","slug":"video-kamauu-kagarasa-ma-kalhamahara-sa-bhaugdha-gae-mahara-karana-bl-patharagaugdhha-vathhayaka-mayakha-ranaechhaugdha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुमाऊं कांग्रेस में कलह...महर से भिड़ गए माहरा, करन बोले- पिथौरागढ़ विधायक मयूख रणछोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुमाऊं कांग्रेस में कलह...महर से भिड़ गए माहरा, करन बोले- पिथौरागढ़ विधायक मयूख रणछोड़
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के बागी विधायक मयूख महर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मयूख महर कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत के निधन के बाद हुए उपचुनाव में रण छोड़कर चुनावी मैदान से भागे थे। अब वह अपने चहेतों को टिकट न मिलने की बात पर बगावत कर निर्दलीय के साथ खड़े हैं। कहा पार्टी ने रणछोड़ को नहीं बुरे वक्त में कांग्रेस का हाथ थामने वाली को टिकट दिया है जो सही है। प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा पिथौरागढ़ पहुंचे और पार्टी नगर निगम चुनाव में पार्टी प्रत्याशी अंजू लुंठी के समर्थन में जनसभा की। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने नगर में रैली निकालकर लोगों से पार्टी प्रत्याशी के मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस के बागी विधायक मयूख महर पर निशाना साधा। कहा कि कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत के निधन के बाद हुए उपचुनाव में मयूख महर को चुनाव लड़ाना चाहती थी। वह चुनावी मैदान में उतरने के बजाय रण छोड़कर भाग खड़े हुए। तब संवेदना की लहर के बीच अंजू लुंठी ने पार्टी का साथ देते हुए चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। तब खुद मयूख महर उनके पक्ष में खड़े थे। आज अपनी चहेती दावेदार को टिकट न मिलने से वह बगावत में खड़े हैं। उन्हें यह समझना चाहिए कि कांग्रेस ने एक निष्ठावान और पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता को टिकट देकर कोई गलती नहीं की है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी नए विजन के साथ मैदान में डटी है और पार्टी उनके साथ खड़ी है। कहा निश्चित तौर पर कांग्रेस की जीत होगी, भाजपा और बागियों को नगर की जनता बाहर का रास्ता दिखाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।