{"_id":"67af07be7de181cb5205b5a7","slug":"video-maga-ka-lkara-garaja-vana-karama-thharana-paratharashana-kaya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मांगों को लेकर गरजे वन कर्मी, धरना-प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मांगों को लेकर गरजे वन कर्मी, धरना-प्रदर्शन किया
पिथौरागढ़ जिले भर के वन आरक्षियों ने पदोन्नति और वेतनमान में संशोधन के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सभी वन आरक्षी प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष की सेवा के बाद भी उन्हें पदोन्नति नहीं दी जा रही। सरकार ने उनके हितों को अनदेखा किया है। फायर सीजन शुरू होने में सिर्फ दो दिन शेष हैं। फायर सीजन से पहले ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसे में वन आरक्षियों के हड़ताल पर जाने से वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिले भर के वन आरक्षी डीएफओ कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि वन सेवा नियमावली 2016 के तहत वन आरक्षी का वेतमान, एसीपी, एमएएसपी व्यवस्था में संशोधन का नियम तय है। 10 वर्ष की सेवा के बाद उन्हें पदोन्नति मिलनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।