{"_id":"67864f6afa6a7473b703215c","slug":"video-nakaya-canavanagara-nagama-ka-mataganaena-ka-le-lgaga-14-tabl-20-janavara-ka-thaya-jaega-parashakashhanae","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : निकाय चुनाव...नगर निगम की मतगणना के लिए लगेंगी 14 टेबल, 20 जनवरी को दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : निकाय चुनाव...नगर निगम की मतगणना के लिए लगेंगी 14 टेबल, 20 जनवरी को दिया जाएगा प्रशिक्षण
पिथौरागढ़ नगर निगम की मतगणना के लिए 14 टेबल लगेंगी। वहीं जिले के अन्य पांच निकायों में मतगणना सात-सात टेबलों पर होगी। हर टेबल पर गणना सुपरवाइजर और गणना सहायक तैनात होंगे। मतगणना के लिए नियुक्त कार्मिकों को 20 जनवरी को एलएमएस परिसर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान की तिथि नजदीक आते ही निर्वाचन विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतदान के लिए पहले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब निर्वाचन विभाग मतगणना की तैयारी में जुट गया है। एनआईसी के प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि नगर निगम पिथौरागढ़ की मतगणना के लिए 14 टेबल लगेंगी। वहीं डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, धारचूला नगर पालिका और मुनस्यारी नगर पंचायत की मतगणना के लिए तहसील कार्यालय में सात-सात टेबल लगाई जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।