Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pithoragarh News
›
VIDEO : सेवानिवृत शिक्षकों का मिलन और सम्मान समारोह, कहा- नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को संजोने की जरूरत
{"_id":"676e8c894fe6382a56084852","slug":"video-savanavata-shakashhaka-ka-malna-oura-samamana-samaraha-kaha-naii-paugdhha-ka-shakashha-ka-satha-nataka-malya-ka-sajana-ka-janprrata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सेवानिवृत शिक्षकों का मिलन और सम्मान समारोह, कहा- नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को संजोने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सेवानिवृत शिक्षकों का मिलन और सम्मान समारोह, कहा- नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को संजोने की जरूरत
बुल्स आई एकेडमी जाजरदेवल में जिले के शिक्षा विभाग से सेवानिवृत शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों का मिलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी बुजुर्ग शिक्षकों ने पुरानी शिक्षा व्यवस्था और उस समय की परिस्थितियों को याद किया। वक्ताओं ने नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को भी संजोने की अपील की।
बुल्स आई एकेडमी के प्रबंध निदेशक द्वारिका प्रसाद जोशी की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में 151 शिक्षाविदों ने प्रतिभाग किया। तमाम वक्ताओं ने अपने-अपने जीवन के शिक्षा से जुड़े अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम में पदमा दत्त पंत, शिवराज सिंह अधिकारी, धर्मानंद पंत, प्रो. बीएस गोबाड़ी, प्राे. परमानंद चौबे, प्रो. शीतल सिंह भंडारी, केडी भट्ट, गुसाई दत्त जोशी, चंचल सिंह महर, डाॅ. एलएम पंत, श्रीधर चंद्र जोशी, डॉ. आरपी पाठक, डाॅ. अशोक कुमार पंत, डॉ. दीप चौधरी, बीना उप्रेती, पार्वती जोशी, गोविंदी जोशी, डॉ. आनंदी, पीबी जोशी, सीएस खड़ायत, हीरा बल्लभ कापड़ी, लक्ष्मी दत्त शर्मा, डीके पाटनी, जीआर तिरूवा, कीर्ति बल्लभ उपाध्याय, बंशीधर भट्ट, बीएस थापा, एलएस खाती, वजीर अहमद, टीसी पांडेय, पीतांबर जोशी, भास्कर कर्नाटक, श्याम सुंदर बिष्ट आदि पूर्व शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व एकेडमी की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।