{"_id":"69b81ead7555faa6dc0a014d","slug":"video-rudraprayag-liquor-ban-imposed-in-pab-jagpura-and-ushada-gram-panchayats-fines-to-be-levied-for-violations-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: पाब-जगपुड़ा व उषाड़ा ग्राम पंचायतों में शराबबंदी, उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: पाब-जगपुड़ा व उषाड़ा ग्राम पंचायतों में शराबबंदी, उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना
विकासखंड ऊखीमठ की ग्राम पंचायत पाब-जगपुड़ा और उषाड़ा में शराब व नशीले पदार्थों के सेवन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में ग्राम प्रधान, महिला मंगल दल और युवक मंगल दल की उपस्थिति में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। ग्राम पंचायत पाब-जगपुड़ा में ग्राम प्रधान विनोद सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। वहीं शादी-विवाह, मांगलिक कार्य या अन्य सार्वजनिक आयोजनों में शराब परोसते हुए पकड़े जाने पर 51 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा और आवश्यकतानुसार प्रशासनिक कार्रवाई भी बात कही है। बैठक में यह भी तय किया गया कि गांव में शराब पीकर हंगामा या झगड़ा करने पर 21 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा, जबकि किसी कार्यक्रम या निर्माण कार्य में मजदूरों को शराब परोसने पर भी जुर्माने का प्रावधान रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।