{"_id":"6a6de3eb253b4f86950ff5c2","slug":"video-rudraprayagmunicipality-installs-50-cameras-for-sanitation-monitoring-20-more-to-be-added-soon-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका ने स्वच्छता निगरानी के लिए लगाए 50 कैमरे, 20 कैमरे जल्द जुड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका ने स्वच्छता निगरानी के लिए लगाए 50 कैमरे, 20 कैमरे जल्द जुड़ेंगे
नगर पालिका ने स्वच्छता व्यवस्था को हाईटेक बनाते हुए नगर क्षेत्र में 50 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। कैमरों के जरिए सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखी जा रही है। अब तक दो लोगों की पहचान कर उनके चालान किए जा चुके हैं, जबकि 10 से 15 अन्य लोगों को भी चिन्हित किया गया है, जिनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका के अनुसार निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए जल्द ही 20 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। नगर पालिका के सातों वार्डों में 22 महिला कर्मी घर-घर जाकर कूड़ा संग्रहण कर रही हैं, जबकि 42 सफाई कर्मी प्रतिदिन सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई में जुटे हैं। नगर क्षेत्र से प्रतिदिन करीब पांच टन कूड़ा एकत्रित कर उसका शत-प्रतिशत वैज्ञानिक निस्तारण किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने बताया कि स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक नगर के निर्माण के लिए तकनीक का उपयोग बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर में एकत्रित होने वाले कूड़े का शत-प्रतिशत वैज्ञानिक निस्तारण किया जा रहा है। वहीं स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।