{"_id":"6a215445c7363ffb790c7ffe","slug":"video-sir-blos-and-supervisors-in-rudraprayag-undergo-training-for-voter-list-revision-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"SIR: रुद्रप्रयाग में बीएलओ और सुपरवाइजरों ने लिया मतदाता सूची पुनरीक्षण का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SIR: रुद्रप्रयाग में बीएलओ और सुपरवाइजरों ने लिया मतदाता सूची पुनरीक्षण का प्रशिक्षण
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को तहसील सभागार रुद्रप्रयाग में बूथ लेवल अधिकारियों और बीएलओ सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों और कर्मचारियों से पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा करने को कहा। उन्होंने पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने और घर-घर सत्यापन अभियान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों और मास्टर ट्रेनरों ने नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मतदाता विवरण में संशोधन करने तथा सत्यापन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी। साथ ही निर्वाचन संबंधी प्रपत्रों के उपयोग और ऑनलाइन पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।