Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Udham Singh Nagar News
›
Cm Dhami said Investment of more than one lakh crore in Uttarakhand will provide employment to the youth and economic benefits to the state
{"_id":"687b473a34c782fcae07574c","slug":"video-cm-dhami-said-investment-of-more-than-one-lakh-crore-in-uttarakhand-will-provide-employment-to-the-youth-and-economic-benefits-to-the-state-2025-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khatima: उत्तराखंड में एक लाख करोड़ से अधिक के निवेश से युवाओं को रोजगार और राज्य को मिलेगा आर्थिक लाभ: सीएम धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khatima: उत्तराखंड में एक लाख करोड़ से अधिक के निवेश से युवाओं को रोजगार और राज्य को मिलेगा आर्थिक लाभ: सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में उद्योग के क्षेत्रों हो रहे एक लाख करोड़ से अधिक के निवेशों से उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार के सृजन हुए हैं, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी और व्यापार बढ़ेगा, जिससे जनता को किसी न किसी रूप में लाभ मिलेगा। खटीमा में शुक्रवार को पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऊधम सिंह नगर की बात करें तो किच्छा के खुरपिया फार्म में एक हजार एकड़ से अधिक जमीन पर औद्योगिक स्मार्ट सिटी बनाई जाएगी। इसी जिले में एम्स का सेटेलाइट सेंटर बहुत जल्द बन कर तैयार हो रहा है जो 2026 तक लोगों को सेवा देना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि जिले के पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका बहुत जल्द शिलान्यास भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चार धाम में ऑल वेदर रोड का निर्माण हुआ है, चार धाम यात्रा, कैलाश मानसरोवर यात्रा, आदि कैलाश यात्रा व कांवड़ यात्रा का कुशल संचालन हो रहा है। भविष्य में हरिद्वार महाकुम्भ मेला, नंदा राजजात यात्रा प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि शारदा कोरिडोर बनाने जा रहे है।आज राज्य के अंदर 19 हैलिपेड बन चुके है और 13 स्थानों पर के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा की स्वास्थ्य, रेल, सड़क, हवाई कनेक्टिविटी आदि विकास के क्षेत्रों में भारत सरकार की नीति आयोग के इंडेक्स में उत्तराखण्ड प्रथम स्थान पर है, यह इस बात का प्रमाण है कि हमारा विकास के लिए किए जा रहे प्रयास सही दिशा में हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।