{"_id":"6a018d28b09566b6d60a7679","slug":"video-disputes-resolved-in-national-lok-adalat-people-got-relief-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: जिला कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, आपसी समझौते से कई मामलों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: जिला कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, आपसी समझौते से कई मामलों का हुआ निस्तारण
गायत्री जोशी
Updated Mon, 11 May 2026 01:32 PM IST
रुद्रपुर के जिला कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जज की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। न्यायालय परिसर में सुबह से ही वादकारियों की भीड़ लगी रही और अलग-अलग बेंचों पर मामलों की सुनवाई की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ममता पंत ने बताया कि लोक अदालत में शमनीय आपराधिक मामले, मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े प्रकरण, पारिवारिक विवाद और सिविल वादों का निपटारा कराया गया। कई मामलों में दोनों पक्षों की सहमति बनने पर मौके पर ही समझौता कराया गया, जिससे लोगों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्री-लिटिगेशन मामलों के निस्तारण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इसके तहत पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और विभिन्न बीमा कंपनियों के स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों ने ऋण और बीमा संबंधी विवादों का समाधान कराया। बताया कि लोक अदालत से पूर्व हजारों नोटिस जारी किए गए थे, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम करना और आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्राधिकरण की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे लोक अदालतों के माध्यम से आपसी सहमति के आधार पर विवादों का समाधान कर न्यायिक समय और धन दोनों की बचत करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।