{"_id":"684157f2f4c11a60400ba1cb","slug":"video-former-kashipur-mla-harbhajan-singh-raised-questions-on-his-own-partys-mayor-deepak-bali-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशीपुर के पूर्व विधायक हरभजन सिंह ने अपनी ही पार्टी के महापौर दीपक बाली पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर के पूर्व विधायक हरभजन सिंह ने अपनी ही पार्टी के महापौर दीपक बाली पर उठाए सवाल
एकजुटता की मिसाल देने वाली भारतीय जनता पार्टी के काशीपुर के राजनेताओं में सामंजस्य नजर नहीं आ रहा है। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने मेयर दीपक बाली पर स्थानीय विधायक को दूध से मक्खी की तरह बाहर करने, जनता और पार्टी सदस्यों की सलाह के बिना निर्णय लेने के आरोप लगाए हैं। विधायक कार्यालय में पूर्व विधायक चीमा ने बुधवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने मेयर दीपक बाली के कार्यों का विरोध किया। कहा कि मेरी जानकारी में आया है कि महापौर ने नाम बदलने का निर्णय लेते हुए काशीपुर के चौराहों का निरीक्षण कर विभागों की मीटिंग बुलाई थी। इसके लिए मेयर ने स्वयं निर्देशित किया है। इससे काशीपुर की जनता में रोष है।चौराहों का नाम बदलना काशीपुर की पहचान बदलने के बराबर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।