{"_id":"68525b6df42350a40c0d33b2","slug":"video-illegal-construction-found-on-ceiling-land-in-rudrapur-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: सीलिंग की जमीन पर मिले अवैध निर्माण, एडीएम ने टीम के साथ किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: सीलिंग की जमीन पर मिले अवैध निर्माण, एडीएम ने टीम के साथ किया निरीक्षण
अवैध निर्माण पर जिला प्रशासन सख्त रूप अपनाने जा रहा है। एडीएम पंकज उपाध्याय ने मंगलवार शाम टीम के साथ क्षेत्र में फाजिलपुर महरौला और प्रीत विहार में सीलिंग की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण देखे। इस दौरान आठ अवैध निर्माण पाए गए। एडीएम ने अधीनस्थों को बुधवार को निर्माणाधीन भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीएम पंकज उपाध्याय ने मंगलवार शाम तहसीलदार दिनेश कुटौला, एनएनए नरेश दुर्गापाल व टीम के साथ प्रीत विहार और फाजिलपुर महरौला में सीलिंग की जमीन का निरीक्षण किया। कई जगहों पर जमीनों पर अवैध निर्माण होता मिला। उन्होंने अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने की बात कही। निरीक्षण के बाद एडीएम उपाध्याय ने कहा कि सीलिंग की जमीन पर बड़े भूभाग में उच्च न्यायालय से यथास्थिति रखने का आदेश है। प्रशासन की ओर से कार्रवाई के बावजूद अवैध निर्माण नियंत्रित नहीं हो सका है।
1500 से अधिक भवनों के ध्वस्तीकरण के पहले आदेश हो चुके हैं। इन भवनों पर ध्वस्तीकरण की तारीख तय कर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की जाएगी। आठ जगहों पर नींव और बाउंड्री का निर्माण हो चुका है। बुधवार से प्राधिकरण की टीम पुलिस की मौजदूगी में भवनों को तोड़ने की कार्रवाई करेगी। ऐसे अवैध भवन, जो इस्तेमाल नहीं हो रहे हैं, उनका ध्वस्तीकरण किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।