{"_id":"69bbd70320997a82cb0a912e","slug":"video-the-first-day-of-chaitra-navratri-long-queues-of-devotees-were-seen-at-the-devi-temples-in-rudrapur-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार
गायत्री जोशी
Updated Thu, 19 Mar 2026 04:29 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन होते रहे। लोगों ने विधि-विधान से देवी की पूजा की। जयनगर स्थित अष्टभुजा विंध्यवासिनी मंदिर, अटरिया देवी मंदिर, पांच मंदिर, आदर्श कॉलोनी स्थित वैष्णवी शक्तिपीठ, वन शक्ति मंदिर के साथ ही तमाम देवी मंदिरों में बृहस्पतिवार तड़के से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह से हो रही हल्की बूंदाबांदी भी भक्तों की राह नहीं रोक पाई। दिनभर लोग मंदिरों में पहुंचते रहे। देर शाम तक पूजा-अर्चना का दौर जारी था। शहर के प्रसिद्ध अटरिया मंदिर में महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति दी। ढोलक की थाप पर देवी के भजनों का गायन किया। भजनों में महिलाओं ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति की। जयनगर के अष्टभुजा विंध्यवासिनी मंदिर के पुजारी भुवन चंद्र कांडपाल ने बताया कि पूरे विधि-विधान से पूजा कराई जा रही है। नवरात्रि में देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।