फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस तरह CM योगी को चिढ़ा रहा है यह नामी डाकू, ये रही इसके कांडों की कुंडली

Thu, 20 Apr 2017 05:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 20 Apr 2017 05:04 AM IST
सार

- छुट्टा घूम रहा है, आए दिन सरकारी काम, निर्माण रुकवा देता है 
- 2013 के बाद से आज तक पुलिस के हाथ नहीं आया है भगोड़ा

विज्ञापन
this dacoit matter of concern for cm yogi adityanath
डेमो पिक
मुख्यमंत्री जी, शपथ लेने के बाद आपने कहा था कि बाहुबली, अपराधी या तो प्रदेश छोड़ कर चले जाएं या उनकी जगह जेल में है। अफसोस, इसके बावजूद क्षेत्र में गोप्पा डाकू न सिर्फ छुट्टा घूम रहा है बल्कि आतंक का पर्याय बना हुआ है। जब और जिससे चाहता है रंगदारी मांगता है। उसके एक फोन पर सरकारी निर्माण व अन्य काम रुक जाते हैं। हाल ही में तीन लाख की रंगदारी मांगते हुए ओरा-ममसी मार्ग पर पुल निर्माण रुकवा दिया। आपकी स्पेशल पुलिस, एंटी डैकॉयटी सेल, आधुनिक हथियार व साजो सामान धूल फांक रहे हैं। पूरा तंत्र बौना साबित होता है। दावों को छोड़ अमला और सूचना तंत्र एक अदद फरार डाकू को सलाखों के पीछे नहीं पहुंचा पा रहा। आप लोगाें का दर्द और उनकी पुकार सुन रहे हैं न...।

 
this dacoit matter of concern for cm yogi adityanath
डकैत गोप्पा
कोई जानता नहीं था, आज मोस्ट वांटेड
पहाड़ी के हर्रा गांव का रामगोपाल उर्फ गोप्पा शिक्षकों से रंगदारी वसूलता था। वक्त के साथ वह पुलिस व समाज के लिए सिरदर्द बन गया है। कभी डाकू बलखड़िया गैंग के साथ रहा तो इसकी कोई पहचान नहीं थी लेकिन इसके बाद इसने अलग गैंग बनाकर पहाड़ी, रैपुरा व तराई क्षेत्रों में वारदात करनी शुरु कीं। बीते साल 26 जून को एक साथ तीन हत्याएं करने के बाद यह मोस्ट वांटेड की श्रेणी में आ गया है।  
this dacoit matter of concern for cm yogi adityanath
डकैत गोप्पा
गोप्पा के काले कारनामे
- 2015 में पांच हजार का इनामी बना। 
- आज 50 हजार का इनामी हो गया है।
- हत्या, धमकी, रंगदारी वसूलने, लूट और मारपीट के  लगभग तीन दर्जन मामल मामले दर्ज हैं। 
- गोप्पा बलखडिया गैंग से अलग होकर दूसरे डाकू गौरी यादव गैंग का सक्रिय सदस्य बना।
- आज भी वह डाकू गौरी गैंग के साथ मिलकर भी पाठा क्षेत्र में वारदात करता है लेकिन पहाड़ी व राजापुर क्षेत्र में अलग ही वारदात को अंजाम देता है। 
- बेलहरी में दिल्ली के दरोगा भगवान सहाय की गोली मारकर हत्या कांड में यह गौरी यादव गैंग के साथ था।
                                     
विज्ञापन
विज्ञापन
this dacoit matter of concern for cm yogi adityanath
डेमो पिक
एक फोन पर रुक जाता है पुल, सड़क निर्माण
चित्रकूट में  पिछले एक साल के अंदर चार स्थानों पर काम रूकवाकर धमकी दी है। जिसकी पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज हुई। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में निर्माण शुरू हुआ। सरैंया के पास विद्युत प्लांट का काम, हर्रा के पास सड़क निर्माण, ओरा ममसी के पास पुल निर्माण और पहाड़ी औदहा मार्ग निर्माण कार्य में ठेकेदार से लाखों रुपये की रंगदारी मांग चुका है। 
विज्ञापन
this dacoit matter of concern for cm yogi adityanath
डेमो पिक
पुलिस के हाथ कुछ नहीं आता 
आधुनिक सुविधाओं से युक्त एंटी डकैती टीम फिलहाल नाकाम है। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि गोप्पा गैंग भी शातिर हैं। जिस मोबाइल का प्रयोग करते हैं उसे कुछ दिनों के लिए बंद कर देते हैं। इनके पास कई सिम रहते हैं। जिससे बदल-बदलकर प्रयोग करते हैं। इसी कारण पुलिस अड्डे तक पहुंचने के बावजूद खाली हाथ आती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed