सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   21 crore rupees will be spent on flood protection work.

Gorakhpur News: सरयू की कटान रोकने के लिए कार्य शुरू, कछारांचल को मिलेगी बाढ़ से राहत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
21 crore rupees will be spent on flood protection work.
सरयू नदी कटान रोकने को 21 करोड़ की परियोजना शुरू - फोटो : samvad
विज्ञापन
- 21 करोड़ रुपये से बाढ़ बचाव कार्य होंगे
Trending Videos


- बोल्डर पिचिंग, जियो ट्यूब और 38 ठोकर बनाए जाएंगे


बड़हलगंज/चिल्लूपार। क्षेत्र के कछारांचल में सरयू नदी के कटान से उत्पन्न खतरे के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ी पहल की गई है। ज्ञानकोल, पटना, कोलखास, दिस्तौलिया, बगहा देवार, नेतवार पट्टी समेत राम जानकी मार्ग के अस्तित्व को सुरक्षित रखने के लिए 21 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्यों का शुभारंभ किया गया।
रविवार को कार्यस्थल पर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ विधायक राजेश त्रिपाठी ने परियोजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत 1300 मीटर लंबाई में बोल्डर पिचिंग, जियो ट्यूब एवं जियो बैग लगाए जाएंगे। साथ ही 38 ठोकर (स्पर) का निर्माण कर नदी के कटान को रोका जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस परियोजना से क्षेत्र को कटान के खतरे से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता वैभव सिंह, अवर अभियंता सुधांशु सिंह, राजीव पांडेय, वेद प्रकाश त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, बगहा के प्रधान सुभाष यादव, हृदय शंकर सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

सरयू नदी कटान रोकने को 21 करोड़ की परियोजना शुरू

सरयू नदी कटान रोकने को 21 करोड़ की परियोजना शुरू- फोटो : samvad

सरयू नदी कटान रोकने को 21 करोड़ की परियोजना शुरू

सरयू नदी कटान रोकने को 21 करोड़ की परियोजना शुरू- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed