सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A hookah bar was operating under the guise of a restaurant with the support of an officer

अफसर के शह पर चल रहा था 'हुक्का बार'!: SP सिटी ने कराई थी 'क्लब 17' पर कार्रवाई, जांच में खुल रहे हैं दबे राज

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
सार

सूत्रों के मुताबिक, 'क्लब 17' को शुरू करने में प्रशासनिक स्तर पर हर तरह की मदद उपलब्ध कराई गई। लाइसेंस, निरीक्षण और अन्य औपचारिकताओं में भी कथित रूप से ढील बरती गई, जिससे यह धंधा आसानी से संचालित होता रहा। यही वजह रही कि लंबे समय तक यह हुक्का बार बिना किसी कार्रवाई के चलता रहा।

A hookah bar was operating under the guise of a restaurant with the support of an officer
एसपी सिटी निमिष पाटिल ने क्लब 17 पर कार्रवाई करवाई. हुक्का बार चल रहा था रेस्टोरेंट में. - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र के दाउदपुर स्थित 'क्लब 17' रेस्टोरेंट में चल रहे हुक्का बार के मामले में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। आरोप है कि शहर के एक अफसर की शह पर यह पूरा धंधा चल रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रेस्टोरेंट की ओपनिंग से लेकर उसके संचालन तक संबंधित अधिकारी की भूमिका मिली है।
Trending Videos


इतना ही नहीं, इस धंधे में अफसर की ओर से आर्थिक निवेश किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने अफसर की भूमिका जांचने के साथ संचालकों की तलाश तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक, 'क्लब 17' रेस्टोरेंट में खाने-पीने की आड़ में हुक्का बार संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां युवाओं को आकर्षित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। देर रात तक चलने वाले इस धंधे की भनक स्थानीय पुलिस को भी नहीं लग पाई। मामले में सबसे गंभीर बात यह सामने आई है कि जिला प्रशासन के एक अफसर की शह पर यह अवैध गतिविधि संचालित हो रही थी।

सूत्रों के मुताबिक, 'क्लब 17' को शुरू करने में प्रशासनिक स्तर पर हर तरह की मदद उपलब्ध कराई गई। लाइसेंस, निरीक्षण और अन्य औपचारिकताओं में भी कथित रूप से ढील बरती गई, जिससे यह धंधा आसानी से संचालित होता रहा। यही वजह रही कि लंबे समय तक यह हुक्का बार बिना किसी कार्रवाई के चलता रहा।

मामले के सामने आने के बाद अब संबंधित अधिकारी की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। प्रशासनिक स्तर पर भी पूरे प्रकरण की जांच कराने की बात कही जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। पुलिस की दो टीमें भागे संचालकों की तलाश में जुटी हैं।

इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। संचालकों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

यह है मामला
कैंट पुलिस ने रविवार रात 'क्लब 17' पर छापा मारकर गोला के केशवपार निवासी सत्यम कुमार, महाराजगंज के भेड़िया, कोठीभार निवासी विशाल गौड़, कैंट के मोहद्दीपुर निवासी कृष कुमार और गाजीपुर के दाउनपुर नानहरा निवासी समद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया था। ये चारों रेस्टोरेंट के कर्मचारी हैं।

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हुक्का उपकरण, फ्लेवरयुक्त तंबाकू और अन्य सामग्री बरामद की थी। क्लब के संचालक रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी विजय विक्रम सिंह और देवरिया जिले के भिंगारी बाजार निवासी शिवम कुमार शाही मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने क्लब सील करने के साथ ही उसका लाइसेंस निरस्त कराने की संस्तुति जिलाधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed