सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Most petrol pumps are dry, leaving people stranded for petrol and diesel.

गोरखपुर में अधिकतर पेट्रोल पंप ड्राई : तपती धूप में भटकते रहे लोग, कई जगहों पर खत्म हुआ पेट्रोल

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
सार

पंप संचालकों के अनुसार, तेल कंपनियों ने पहले की तरह क्रेडिट पर सप्लाई देना बंद कर दिया है। अब केवल नकद भुगतान पर ही ईंधन मिल रहा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। वहीं, आपूर्ति में करीब 20 प्रतिशत की कमी ने संकट को और गहरा कर दिया है। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में कुल 238 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें 35 शहर में स्थित हैं लेकिन अधिकांश स्थानों पर ईंधन की उपलब्धता नहीं हो पा रही है।

Most petrol pumps are dry, leaving people stranded for petrol and diesel.
ड्राइ पेट्रोल पंप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत गहराती जा रही है। हालात यह हैं कि शहर के अधिकांश पेट्रोल पंप बुधवार को ड्राई हो गए, जिससे आम लोगों को ईंधन के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। हालांकि, दोपहर बाद कुछ पेट्रोल पंपों पर टैंकर पहुंचे लेकिन पूरे दिन लोग पेट्रोल व डीजल के लिए परेशान रहे।
Trending Videos


बाइक में 300 रुपये और चारपहिया वाहनों में करीब एक हजार रुपये तक ही पेट्रोल व डीजल मिल सका। बुधवार को टाउनहॉल, बेतियाहाता, काली मंदिर, यूनिवर्सिटी, रुस्तमपुर, बशारतपुर, मोगलहा, स्पोर्ट्स कॉलेज, पादरी बाजार, मेडिकल कॉलेज रोड और गीता वाटिका रोड जैसे प्रमुख स्थानों पर पेट्रोल नहीं मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन स्थानों पर पेट्रोल मिल रहा था, वहां लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं और बाइक चालकों को 300 रुपये से अधिक का पेट्रोल नहीं दिया गया। विश्वविद्यालय पेट्रोल पंप पर दोपहर बाद तेल मिलना शुरू हुआ, वहीं पादरी चौराहे स्थित पेट्रोल पंप दोपहर बाद ड्राई हो गया।

पंप संचालकों के अनुसार, तेल कंपनियों ने पहले की तरह क्रेडिट पर सप्लाई देना बंद कर दिया है। अब केवल नकद भुगतान पर ही ईंधन मिल रहा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। वहीं, आपूर्ति में करीब 20 प्रतिशत की कमी ने संकट को और गहरा कर दिया है।

आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में कुल 238 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें 35 शहर में स्थित हैं लेकिन अधिकांश स्थानों पर ईंधन की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान में 12 जिलों को सप्लाई की जा रही है। कंपनियों की ओर से क्रेडिट बंद किए जाने से दिक्कतें बढ़ी हैं। शाम तक कुछ पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति बहाल की गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई पेट्रोल पंप खाली, लोग हुए परेशान
शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई पेट्रोल पंप बुधवार को ड्राई हो गए। जिन पेट्रोल पंपों पर तेल मिल रहा था, वहां लंबी लाइनें लगी रहीं। लोगों के साथ ही शादी-ब्याह में लगी गाड़ियों के चालक भी घंटों लाइन में लगे रहे। चौरीचौरा क्षेत्र में अधिकतर पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत रही।

राघोपुर में एचपी पेट्रोल पंप बंद रहा, वहीं इंडियन ऑयल पंप पर भी आपूर्ति बाधित रही। खजनी तहसील क्षेत्र के नंदापार, कटघर, सतुआभर, भियुरी, चतुरबंदुआरी, हरनही और बढ़नी समेत अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ‘नो स्टॉक’ की स्थिति बनी रही।

इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीएम खजनी, राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पिपराइच क्षेत्र में भी दो-तीन दिन से पेट्रोल पंपों पर तेल की किल्लत बनी हुई है, जिससे शादी-ब्याह और यात्री वाहनों के साथ बाइक चालकों को परेशानी हो रही है।

झंगहा में दो दिन तक पेट्रोल पंप बंद रहने के बाद बुधवार को तेल पहुंचा, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। भटहट क्षेत्र में तीन पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म रहा। चिऊटहां निवासी शंभू शर्मा ने बताया कि बेटी की शादी के लिए जेनरेटर में डीजल डालने के लिए उन्हें काफी दूर जाना पड़ रहा है।

ब्रह्मपुर क्षेत्र के नई बाजार में दो पेट्रोल पंपों पर तेल मिला लेकिन जंगल रसूलपुर में दोपहर बाद स्टॉक खत्म हो गया। गोला ब्लॉक में भी अधिकतर पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल उपलब्ध नहीं था।

प्राइवेट में अधिक दामों पर बेचा जा रहा पेट्रोल
स्थानीय लोगों का कहना है कि भटहट बांस स्थान फोरलेन के पास डुमरी नंबर दो, बंगला टोला चौराहे पर कुछ दुकानदार पेट्रोल और डीजल मनमाने दामों पर बेच रहे हैं। लोगों का आरोप है कि मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे अधिक कीमत वसूली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed