{"_id":"69e93b6c405d99bee706170d","slug":"ekla-dam-ring-road-is-ready-there-will-be-relief-from-traffic-jam-in-nausad-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1297447-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एकला बांध रिंग रोड तैयार...नौसड़ में जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एकला बांध रिंग रोड तैयार...नौसड़ में जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आज सीएम योगी करेंगे एकला बांध-बाघागाड़ा रिंग रोड का लोकार्पण
गोरखपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें नौसड़ में जाम से राहत मिलने वाली है। नगर निगम की ओर से करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से तैयार कराई गई एकला बांध से बाघागाड़ा तक रिंग रोड बनकर तैयार हो गया है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करेंगे। इस सड़क के शुरू होते ही नौसड़ क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।
अब तक नौसड़ से बाघागाड़ा फोरलेन तक जाने के लिए वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसना पड़ता था। खासकर सहालग के समय आसपास के मैरिज हॉलों में कार्यक्रम होने पर स्थिति और भी खराब हो जाती थी। इस समस्या को देखते हुए नगर निगम ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत रिंग रोड का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद तेजी से निर्माण कार्य पूरा कराया गया।
नई सड़क के बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि दूरी भी कम हो गई है। वाराणसी की ओर जाने वाले वाहन अब इस रिंग रोड से होकर गुजर सकेंगे, जिससे लखनऊ रूट पर भी ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रा आसान होगी। सड़क के किनारे फुटपाथ, लाइट और बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था भी की गई है, जिससे लोग मॉर्निंग वॉक का आनंद भी ले सकेंगे।
स्थानीय निवासी रमेश गुप्ता का कहना है कि पहले नौसड़ चौराहे पर जाम लगना आम बात थी। कई बार आधे घंटे से ज्यादा समय लग जाता था लेकिन अब नई सड़क से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं सीमा सिंह ने बताया कि शादी-ब्याह के सीजन में हालात बदतर हो जाते थे। अब रिंग रोड बनने से सीधे निकल जाएंगे, समय भी बचेगा।
अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि इस सड़क के शुरू होने से शहर के ट्रैफिक सिस्टम में बड़ा सुधार आएगा। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में विकास को भी गति मिलेगी। आने वाले दिनों में यह रिंग रोड शहर के यातायात का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाएगी और लोगों को जाम से बड़ी राहत देगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X