सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Golghar traders declare protest against Municipal Corporation and administration, market closed on 28th

28 को बंद रहेगा गोलघर बाजार!: व्यापारियों की नाराजगी, नगर निगम व प्रशासन के खिलाफ बंदी का ऐलान- जानिए क्यों

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
सार

गोलघर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक जायसवाल ने बताया कि इस संबंध में कई बार नगर निगम, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया गया, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। हाल ही में हुई बैठक में अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिए गए थे, जो अब तक पूरे नहीं हुए। वहीं, व्यापारियों ने गोलघर क्षेत्र में अंडरग्राउंड पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की है।

Golghar traders declare protest against Municipal Corporation and administration, market closed on 28th
गोलघर कचहरी चौराहे से जिला परिषद रोड पर नाला निर्माण के कारण कचहरी चौराहे पर किया गया बैरिकेडिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

नगर निगम और प्रशासन की कार्रवाई से नाराज गोलघर के व्यापारियों ने 28 अप्रैल (मंगलवार) को पूरे बाजार को बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में व्यापारियों ने गोलघर में बैठक कर सर्वसम्मति से बंदी का ऐलान किया। व्यापारियों का आरोप है कि लगातार चल रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान, पार्किंग व्यवस्था की कमी और ई-रिक्शा पर रोक के कारण व्यापार पर गंभीर असर पड़ा है।

Trending Videos


समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल ने बताया कि गोलघर में नगर निगम का प्रवर्तन दल और प्रशासनिक कार्रवाई के तहत व्हाइट लाइन के अंदर खड़ी गाड़ियों को उठा या लॉक किया जा रहा है। इससे ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। वहीं, इंदिरा बाल विहार के तीन लेन मार्ग को संकरा किए जाने से शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोग गोलघर आने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि ई-रिक्शा आम लोगों के लिए बाजार तक पहुंचने का प्रमुख साधन है, लेकिन पिछले कई वर्षों से गोलघर क्षेत्र में इसके संचालन पर प्रतिबंध है, जिससे खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी हो रही है। इन सभी कारणों से गोलघर, चटोरी गली, बलदेव प्लाजा और मंगलम टावर के व्यापार में 20 से 50 प्रतिशत तक गिरावट आई है।

गोलघर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक जायसवाल ने बताया कि इस संबंध में कई बार नगर निगम, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया गया, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। हाल ही में हुई बैठक में अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिए गए थे, जो अब तक पूरे नहीं हुए। वहीं, व्यापारियों ने गोलघर क्षेत्र में अंडरग्राउंड पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed