{"_id":"69e93a6a9489658034096020","slug":"video-of-weapon-waving-during-dance-event-goes-viral-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1297613-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी गाने पर लहराया असलहा: डांस समारोह में मनबढ़ ने नर्तकी के सामने निकाला असलहा- VIDEO वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजपुरी गाने पर लहराया असलहा: डांस समारोह में मनबढ़ ने नर्तकी के सामने निकाला असलहा- VIDEO वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
सार
गौरतलब है कि पूर्व में हर्ष फायरिंग की घटनाओं में कई लोग घायल हो चुके हैं और कुछ ने अपनी जान भी गंवाई है। इसके बाद शासन-प्रशासन ने समारोहों में हर्ष फायरिंग और असलहा प्रदर्शन पर सख्त रोक लगा रखी है। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी करते हुए लाइसेंसी या गैर-लाइसेंसी असलहों का प्रदर्शन करते देखे जाते हैं।
असलहा लहराते वीडियो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें एक समारोह के दौरान डांस कार्यक्रम में एक युवक असलहा लहराते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक डांस करते-करते अचानक कमर से असलहा निकालकर लहराने लगता है।
Trending Videos
कुछ ही देर बाद एक अन्य युवक उसके पास पहुंचता है और कान में कुछ कहने के बाद असलहा कब्जे में ले लेता है। इसके बाद संबंधित युवक डांस बंद कर मंच से चला जाता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गगहा थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि पूर्व में हर्ष फायरिंग की घटनाओं में कई लोग घायल हो चुके हैं और कुछ ने अपनी जान भी गंवाई है। इसके बाद शासन-प्रशासन ने समारोहों में हर्ष फायरिंग और असलहा प्रदर्शन पर सख्त रोक लगा रखी है। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी करते हुए लाइसेंसी या गैर-लाइसेंसी असलहों का प्रदर्शन करते देखे जाते हैं।
इधर, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए गगहा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो की सत्यता के साथ-साथ इसमें दिख रहे युवकों की पहचान में जुटी हुई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X