सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress and SP are anti-women, half the population is unsafe under their rule

Gorakhpur News: कांग्रेस और सपा नारी विरोधी, इनके रहते आधी आबादी असुरक्षित

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Congress and SP are anti-women, half the population is unsafe under their rule
विज्ञापन
सीएम योगी बोले-नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक गिराने के बाद जश्न मनाने वालों को सबक सिखाना जरूरी
Trending Videos

बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक का विरोध करने वाली कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) सहित सभी विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। गोरखपुर में विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पार्टियां महिलाओं को नेतृत्व का अधिकार नहीं देना चाहतीं। कांग्रेस और सपा के इतिहास और कारनामे महिला विरोधी हैं। इनके रहते महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन खतरे में है।
सीएम योगी बुधवार शाम योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक गिराने के बाद जश्न मनाने वालों को सबक सिखाना जरूरी है। संशोधन विधेयक के जरिये 2029 के लोकसभा चुनाव से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को कानून बनाने और उसके क्रियान्वयन में भागीदारी का अधिकार देना चाहते हैं लेकिन विधेयक के गिरने पर जश्न मनाने वाले महिला विरोधी विपक्ष को यह मंजूर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसके लिए मुख्य रूप से कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके को जिम्मेदार ठहराया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस और सपा के कारनामे शुरू से ही महिला विरोधी रहे हैं। कांग्रेस ने महिलाओं, दलितों, वंचितों और पिछड़ों के अधिकार में हमेशा बाधा डालने का काम किया। सपा तो घोषित रूप से नारी विरोधी है। सपा के बारे में यह कहा भी जाता था-‘देख सपाई, बिटिया घबराई।’

जो लोग गाय खाते हैं, वे दूध भी उसी का पीते हैं

सीएम योगी ने कहा कि दुनिया का कोई भी देश हो, वह गाय को माता भले न माने लेकिन दूध तो वह गाय का ही पीता है। मुख्यमंत्री ने सवाल भी उठाया, जो लोग गाय खाते हैं, वे सुअर का दूध पीते हैं क्या? इसका जवाब भी उन्होंने खुद, नहीं कहकर दिया।


पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन का संकल्प कर लिया है आधी आबादी ने

संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में अपनी एक चुनावी रैली का संस्मरण साझा करते हुए कहा-वहां की आधी आबादी ने सत्ता परिवर्तन का संकल्प कर लिया है। कोलकाता में हावड़ा के पास टीएमसी का प्रत्याशी, भाजपा उम्मीदवार को मंच नहीं लगाने दे रहा था। वहां मेरा हेलीकॉप्टर उतरने से 15 मिनट पहले हजारों की संख्या में नारी शक्ति आ गई और उन्होंने 45 डिग्री तापमान में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया। उन बहन, बेटियों ने पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वे बीजेपी को जिताकर भेजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed