नहाती महिला का वीडियो किया वायरल: ऊंचे से VIDEO बना सोशल मीडिया पर डाला, पीड़िता का परिवार सदमे में- केस दर्ज
पीड़ित महिला खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते अप्रैल माह में वह घर के बाथरूम में स्नान कर रही थी। तभी गांव के ही एक युवक ने ऊंचे स्थान से चुपके से उसका वीडियो बना लिया। आरोप है कि युवक ने बाद में उस प्राइवेट वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद महिला और उसके परिवार को मानसिक पीड़ा और सामाजिक अपमान झेलना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र में एक महिला का नहाते समय वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी युवक घर छोड़कर भाग गया है।
जानकारी के अनुसार, खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि बीते अप्रैल माह में वह अपने घर के बाथरूम में स्नान कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने किसी ऊंचे स्थान से उसका वीडियो बना लिया।
आरोप है कि युवक ने बाद में उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे महिला और उसके परिवार को भारी मानसिक पीड़ा एवं सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा।
पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुधांशु सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।